• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

केनपुरा के निकट बाइक हादशा, चाचोड़ी के युवक के सीने में घुसा हैंडल, दिखने लगा हार्ट, हड्डियां तक फंस गई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली में हुए एक सड़क हादसे में युवक के सीने में बाइक का हेंडल घुस गया। दर्द से तड़पते युवक को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया।

मामला शुक्रवार रात केनपुरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही गाड़ी को देख बाइक सड़क किनारे उतार दी थी, जिससे ये हादसा हुआ।स्पीड में सड़क से उतारी बाइक, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा

जानकारी के अनुसार चाचोड़ी गांव निवासी रमेश (40) किसी रिश्तेदार की मौत पर उसके गांव गया था। वह दोबारा केनपुरा की तरफ लौट रहा था।

इसी दौना रॉन्ग साइड में आ रही एक गाड़ी ने अचानक हेडलाइट जला दी। उससे बचने के लिए रमेश ने बाइक को सड़क से उतारने की कोशिश की। ऐसे में रमेश स्पीड में बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

जैसे ही वह नीचे गिरा बाइक का हेंडल उसके सीने में चला गया। मौके पर मौजदू लोगों ने हेंडल बाहर निकाला और उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।डॉक्टर बोले- छेद से हार्ट तक दिखने लगा था

बांगड़ हॉस्पिटल में रमेश का इलाज करने वाले डॉ. मोहनलाल चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे उसे लगाया गया था। लेफ्ट साइड में बाइक का हेंडल उसके सीने में चला गया था।

ऐसे में एक पसली भी उसके सीने में चली गई थी। हमें बाहर से सीने का छेद दिख रहा था। छेद इतना बड़ा था कि हम लोग हार्ट भी देख पा रहे थे।

रमेश को सांस में दिक्कत आ रही थी। उसे ऑक्सीजन पर रखा गया। उन्होंने बताया कि रमेश के सीने पर चेस्ट ड्रेन (ट्यूब) लगाकर उसे जोधपुर रेफर किया।

Previous Post

पाली-पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार APO,  नया आदेश आने तक जयपुर में देंगे ड्यूटी

Next Post

मारवाड़ जक्शन/ विधालयों के कम्प्युटर सेट, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाली गैंग के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही

Next Post

मारवाड़ जक्शन/ विधालयों के कम्प्युटर सेट, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाली गैंग के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page