• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित, पाली जिले से 80 अभ्यर्थी चयनित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित, पाली जिले से 80 अभ्यर्थी चयनित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

*जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित, पाली जिले से 80 अभ्यर्थी चयनित*
पाली, 19 मार्च। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (कक्षा 6) सत्र 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम के अनुसार पाली जिले से कुल 80 अभ्यर्थियों का अस्थायी रूप से चयन किया गया है। यह जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर पाली के प्राचार्य डीसी गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि इस चयन सूची में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की योजना को मजबूती मिली है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची में विभिन्न कोटा जैसे ओपन सीट, ओबीसी, एससी, एसटी एवं ग्रामीण कोटा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों का चयन फिलहाल अस्थायी है तथा उनका अंतिम चयन निर्धारित पात्रता शर्तों की पूर्ति एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत ही सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।

Previous Post

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 20 ओर 21 मार्च को सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे*

Next Post

रानी मेन बाजार होली चौक मे पृथ्वी राज चौहान की मूर्ती को माला पहनाकर नव वर्ष मनाया

Next Post
रानी मेन बाजार होली चौक मे पृथ्वी राज चौहान की मूर्ती को माला पहनाकर नव वर्ष मनाया

रानी मेन बाजार होली चौक मे पृथ्वी राज चौहान की मूर्ती को माला पहनाकर नव वर्ष मनाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page