• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिला परिषद में भाजपा के 18 एवं कांग्रेस के 14 उम्मीदवार विजयी, एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन, नो पंचायत समिति क्षेत्रों में भाजपा के 82, कांग्रेस 90 एवं 7 निर्दलीय उम्मीदवार विजय

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 20, 2026
in Local
0
पाली जिला परिषद में भाजपा के 18 एवं कांग्रेस के 14 उम्मीदवार विजयी, एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन, नो पंचायत समिति क्षेत्रों में भाजपा के 82, कांग्रेस 90 एवं 7 निर्दलीय उम्मीदवार विजय

PALI SIROHI ONLINE

पाली ’पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026’’’जिला परिषद सदस्य चुनाव में भाजपा के 18 एवं कांग्रेस के 14 उम्मीदवार विजयी, एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन, नो पंचायत समिति क्षेत्रों में भाजपा के 82, कांग्रेस 90 एवं 7 निर्दलीय उम्मीदवार विजय*

पाली, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतगणना शुक्रवार को बांगड़ कॉलेज, पाली में संपन्न हुई। मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 18 एवं कांग्रेस के 14 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि एक वार्ड में पूर्व में निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया जा चुका है।

घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के मांगीलाल जाट 1043 मतों से, वार्ड संख्या 2 से भाजपा की कविता 2598 मतों से, वार्ड संख्या 3 से भाजपा के विनोद 1769 मतों से, वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस के गणेशराम 1285 मतों से, वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस के दुर्गाराम 424 मतों से, वार्ड संख्या 6 से भाजपा की मंजू कंवर 50 मतों से, वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस के करणसिंह 3866 मतों से, वार्ड संख्या 8 से भाजपा की सुगना 402 मतों से, वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस के रवि हरिशंकर मेवाड़ा 3615 मतों से, वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस के पोसी सुरेश कुमार देवासी 2244 मतों से तथा वार्ड संख्या 11 से भाजपा के समु 573 मतों से विजयी रहे।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 12 से भाजपा के दिनेश कुमार 1630 मतों से, वार्ड संख्या 13 से भाजपा के केसाराम 387 मतों से, वार्ड संख्या 14 से भाजपा की सीता 1500 मतों से, वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस के यशपाल सिंह राजपुरोहित 4852 मतों से, वार्ड संख्या 16 से कांग्रेस की कमला 175 मतों से, वार्ड संख्या 17 से भाजपा के भंवरलाल 2110 मतों से, वार्ड संख्या 18 से भाजपा की तारा कंवर 623 मतों से, वार्ड संख्या 19 से भाजपा की लीला देवी 1171 मतों से तथा वार्ड संख्या 20 से भाजपा की संतोष देवी विजयी रहीं।

वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस के राणाराम 1266 मतों से, वार्ड संख्या 23 से भाजपा के रूपसिंह 248 मतों से, वार्ड संख्या 24 से कांग्रेस की लीला 1222 मतों से, वार्ड संख्या 25 से भाजपा की सीता 931 मतों से, वार्ड संख्या 26 से कांग्रेस की उर्मिला 1329 मतों से, वार्ड संख्या 27 से भाजपा के हेमंत कुमार 1434 मतों से, वार्ड संख्या 28 से भाजपा के चोथाराम 177 मतों से, वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस के गोविन्द प्रसाद 3826 मतों से, वार्ड संख्या 30 से भाजपा की किरण देवी 1816 मतों से, वार्ड संख्या 31 से भाजपा के गुदड़राम 389 मतों से, वार्ड संख्या 32 से कांग्रेस की निरमा चौहान 391 मतों से तथा वार्ड संख्या 33 से कांग्रेस के जगदीश 970 मतों से विजयी रहे।

पंचायत समिति सदस्य चुनावों के घोषित परिणामों के अनुसार पंचायत समिति बगड़ी में भाजपा के 9, कांग्रेस के 5 एवं एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। मारवाड़ जंक्शन में भाजपा के 14, कांग्रेस के 12 एवं एक निर्दलीय, रानी में भाजपा के 11, कांग्रेस के 5 एवं एक निर्दलीय, सोजत में भाजपा के 4 एवं कांग्रेस के 11, सुमेरपुर में भाजपा के 4, कांग्रेस के 14 एवं 3 निर्दलीय, बाली में भाजपा के 16 एवं कांग्रेस के 15, देसूरी में भाजपा के 10 एवं कांग्रेस के 7, पाली में भाजपा के 4, कांग्रेस के 12 एवं एक निर्दलीय तथा रोहट पंचायत समिति में भाजपा के 10 एवं कांग्रेस के 9 उम्मीदवार विजयी रहे।

Previous Post

चामुंडेरी बालिका उच्च माध्यमिक विघालय में दानदाता परिवार ने वॉटर कूलर भेंट किया

Next Post

पाली पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, भाजपा के 4 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

Next Post
पाली पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, भाजपा के 4 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

पाली पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, भाजपा के 4 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page