• April 12, 2026

पाली-कार से 11 लाख से अधिक की नकदी बरामद, दो युवक किए गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

रोहट-जैतपुर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में संदिग्ध नकदी बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों के पास से 11 लाख 27 हजार 700 रुपए जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि डीएसटी प्रभारी सोहनलाल को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी नकदी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस पर जैतपुर पुलिस और डीएसटी टीम ने पाली-बालोतरा रोड पर मुलियावास सरहद में नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रुकवाया।

तलाशी में मिली नकदी

पुलिस टीम ने कार में सवार दयाराम (43) और राणुलाल (40) निवासी सराना (पचपदरा, बालोतरा) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनकेकब्जे से 11,27,700 रुपए नकद मिले। नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने राशि को संदिग्ध मानते हुए धारा 102 के तहत जब्त कियाया। पुलिस ने कार जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। जांच में खुलासा होगा कि नकदी कहां से लाए थे।

You cannot copy content of this page