• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
पाली में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

पाली में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
पाली, 20 अप्रैल। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं नगर आयुक्त, नगर निगम पाली की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार रेगर एवं तुलसीराम द्वारा सत्रवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

*1 मई से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया*

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आमजन द्वारा 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इसके पश्चात 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य पूर्ण करेंगे। इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल होगी।

*ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन*

उप जिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र टांक ने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को se.census.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें SE ID (Self Enumeration ID) प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक को दिखाने पर परिवार की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होगी और उसका सत्यापन किया जाएगा।

*30 फील्ड ट्रेनर्स ने लिया प्रशिक्षण*

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 30 फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया। उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजेंद्र कुमार टाक ने ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सांख्यिकी विभाग पाली के सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश डाबी उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली-साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

Next Post

मालनू भागल में बीजेपी नेता विधायक प्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमो में हुए सम्मलित, पंचायत चुनावों को लेकर की चर्चा

Next Post

मालनू भागल में बीजेपी नेता विधायक प्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमो में हुए सम्मलित, पंचायत चुनावों को लेकर की चर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page