• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ट्रेलर से टकराई ट्रैवल्स बसः 40 यात्री सवार थे, कंडेक्टर घायल; ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले के जाडन के पास फोरलेन पर मंगलवार रात करीब 9 बजे सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से पिलानी जा रही एक ट्रैवल्स बस ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि बस में सवार सभी करीब 40 यात्री सुरक्षित रहे।

बस का गेट क्षतिग्रस्त, खलासी घायल

हादसे में बस के गेट के पास खड़ा कंडेक्टर नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री चोटिल भी हो गए, जबकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं।

इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री, ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद यात्रियों को बस के इमरजेंसी गेट से एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, टक्कर के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस ड्राइवर तेज रफ्तार में चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

फोरलेन पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

जाडन गांव के बीच हुए इस हादसे के चलते फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सुचारू किया। बाद में यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Previous Post

पढ़े आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल द्वारा 7 जून को सेवाड़ी में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

Next Post
श्री वैष्णोदेवी माता मंडल द्वारा 7 जून को सेवाड़ी में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल द्वारा 7 जून को सेवाड़ी में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page