• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- दिन में सूने मकानो को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0
पाली- दिन में सूने मकानो को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पुलिस थाना चण्डावल द्वारा दिन में नकबजनी करने वाले अज्ञात चोरो को ज्ञात कर गिर, किये।दिन में सुने मकानो को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 03 मुलजिमानों को गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों के कब्जे सें माल मसरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी, आर.पी. एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं  प्रतीक मील आर.पी. एस. वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में एवं गीतासिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल के नेतृत्व में जिले में बढ़ रहे सम्पति सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाते हुए तीन मुलजिमानों को गिरफ्तार कर मुलजिमानो के कब्जे से माल मसरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये।

पुलिस टीमः-
01. गीतासिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
02.हंसराज कानि. नं. 1378 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज. ।
03 कालुराम कानि. नं. 945 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
04. भागचन्द कानि. नं. 317 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
05. श्रवणनाथ कानि. नं. 1801 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
06. अशोक कुमार कानि. 1860 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
07 रमेश पन्नु कानि. 984 पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
08.जोगेन्द्र कानि. डीसीआरबी पाली जिला पाली राज.।

घटना का सारांश:- दिनांक 12.09.2026 को प्रार्थी तेजाराम पुत्र लाबुराम जाति बावरी निवासी अटबडा ने एक लिखित रिपोर्ट इस मजमून की पेश की कि दिनांक 11.09.2026 को सुबह मेरी पत्नि खेत में गई हुई थी व वक्त करीब 09.00 बजे मैं बिलाडा मण्डी में मुंग तुलाई हेतु बिलाडा गया हुआ था, दोपहर करीब 01.00 बजे मेरा दोहिता रामनिवास घर आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे, तब मेरे दोहिते रामनिवास ने मुझे व मेरी पत्नि को फोन कर बताया तो मैने व मेरी पत्नि में घर आकर देखा तो मेरे घर के ताले टुटे हुए थे व कमरे में रखी आलमारी व बक्ों के ताले टुटे हुए थे व मेरी पत्नि के सोने चांदी के जेवरात व नगदी नही मिली जो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, जिस पर प्रकरण सं. 87 दिनांक 12.09.2026 धारा 331(3), 305 (ए) बी.एन.एस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया, दौराने अनुसंधान घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व खास मुखबिर मामुर कर दिन रात कडी मेहनत व भरसक प्रयास कर कड़ी से कड़ी जोड़ कर अज्ञात मुलजिमानो को ज्ञात कर मुलजिमानों को गिर कर सोने चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार मुलजिमानो के नाम पते :-
1 सुभाष पुत्र मांगीलाल उम्र 22 साल, निवासी अटबडा पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.।
2 अशोक पुत्र स्व.बंशीलाल उम्र 22 साल निवासी अटबडा पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.
3 बुधाराम पुत्र  मानाराम उम्र 44 साल निवासी अटबडा पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली राज.

Previous Post

श्री राम विद्या मंदिर पादर में अध्यक्ष दलपत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में लगाए गए कुल 10 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page