• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 6, 2026
in Local
0
16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न
पाली, 6 जून। पुलिस लाइन मैदान, पाली में हॉकी पाली के तत्वावधान में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले अत्यंत संघर्षपूर्ण, रोमांचक और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।


हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा एवं सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने बताया कि आज के अतिथि समाजसेवी व भाजपा के युवा नेता नरेश ओझा, विशिष्ट अतिथि ब्राम्हण युवा महासभा के  प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष कनिष्क शर्मा ने खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन करने कि घोषणा की,       अध्यक्ष  महिपाल सिंह निम्बाडा ने बताया कि हाॅकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन समिति का गठन कर अच्छी टीम चुनने के निर्देश दिए, प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रदेश की शीर्ष टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रत्येक टीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा दमखम लगाया, जिसके कारण मैचों में अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा।


क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने तेज गति, सटीक पासिंग और बेहतरीन रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने का भरसक प्रयास किया। कई मुकाबलों में निर्णायक गोल अंतिम मिनटों में हुए, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा और भी अधिक रोमांचक रही। खिलाड़ियों ने आक्रामक एवं रक्षात्मक दोनों रणनीतियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। गोलकीपरों द्वारा किए गए शानदार बचाव तथा फॉरवर्ड खिलाड़ियों के बेहतरीन आक्रमण मैचों के प्रमुख आकर्षण रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे समय तालियों और जयकारों से मैदान को गुंजायमान रखा।


प्रतियोगिता आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में हॉकी पाली के दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, मांगु सिंह दुदावत, राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, टीम कोच, अनील सिंह ,नन्दु सिंह, निर्णायक विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत कौशिक, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, विकी पाण्डेय , अंकित, श्यामसुंदर, चंद्रेश शर्मा तथा कैलाश लामोरा , पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों,  एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतीक्षा खेलने आए विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों कोचस की मैनेजर की माकूल आवास व्यवस्था व स्वादिष्ट भोजन व्यवस्था हॉकी पाली द्वारा माली समाज भवन में की गई व्यवस्था देख खिलाड़ी अभियुक्त हो गऐ आज के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल इस प्रकार रहे हनुमानगढ़ वर्सेज टोंक 2-1, पाली ने बाड़मेर को 2-0 से हराया, भीलवाड़ा ने धौलपुर को2-1 से हराया, जयपुर वर्सेस सीकर 3-1 से जयपुर जीता, अलवर वर्सेस पाली 10-1 से अलवर विजय रहा,  प्रथम सेमिफाइनल मुकाबला जयपुर वर्सेस भीलवाड़ा 3-1 से जयपुर जीत कर फाइनल में स्थान बनाया,  दुसरा सेमीफाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ वर्सेज अलवर के बीच खेला गया अलवर ने हनुमानगढ़ को 2-1 से हराया                          फाइनल जयपुर वर्सेस अलवर के बीच खेला जाएगा

Previous Post

आबूरोड के गिरवर में भीड़ ने घर पर किया हमला, युवक की मौत के बाद बवाल, हत्या का आरोप लगाया

Next Post

पिंडवाड़ा ब्लॉक में 4 सड़कों का शिलान्यास: सांसद लुम्बाराम चौधरी ने किया भूमि पूजन

Next Post
पिंडवाड़ा ब्लॉक में 4 सड़कों का शिलान्यास: सांसद लुम्बाराम चौधरी ने किया भूमि पूजन

पिंडवाड़ा ब्लॉक में 4 सड़कों का शिलान्यास: सांसद लुम्बाराम चौधरी ने किया भूमि पूजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page