• March 17, 2026

पाली-छात्रा हिमांशी जोशी ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया*

PALI SIROHI ONLINE

पाली राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी जोशी ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया*

पाली, 17 मार्च। राजकीय विधि महाविद्यालय, पाली की छात्रा हिमांशी जोशी ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्पूर्ण राजस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि अर्जित की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन पुरोहित ने बताया कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी’’ एवं ‘विकसित भारत 2047’ विषयों पर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमांशी जोशी, जो कि विधि प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, ने जिला एवं संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर हिमांशी ने 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की तथा राजकीय विधि महाविद्यालय, पाली सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया। महाविद्यालय ने इस उपलब्धि पर छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

You cannot copy content of this page