PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मायरा भरने जा रहे एक परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली गुंदोज के पास असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 13 साल का लड़का और 35 साल की महिला घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 लोग सवार थे। दोनों घायलों को बुधवार रात करीब 8:30 बजे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
गुंदोज के पास असंतुलित होकर पलटी ट्रॉली
जानकारी के अनुसार, पाली के सदर थाना क्षेत्र के आइचियाजानकारी के अनुसार, पाली के सदर थाना क्षेत्र के आइचिया गांव का एक परिवार मायरा भरने के लिए एंदला गांव जा रहा था। परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। गुंदोज के पास अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।
हादसे में आइचिया गांव निवासी 13 साल का यशपाल सिंह पुत्र मांगूसिंह और 35 साल की तेजा कंवर पत्नी भंवरसिंह घायल हो गईं। वहीं, ट्रॉली में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
होटल पर बैठे युवकों ने की मदद
हादसे की जानकारी घटनास्थल के पास एक होटल पर बैठे गोविंदसिंह, सोहनलाल चौधरी और प्रकाश चौधरी को मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उनका उपचार किया गया।

