• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गुंदोज में सीएचसी भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मंत्री कुमावत ने किया, सांसद निजी सहायक भी रहे मौजूद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0
गुंदोज में सीएचसी भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मंत्री कुमावत ने किया, सांसद निजी सहायक भी रहे मौजूद

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

पाली-गुंदोज में पीएचसी से सीएचसी क्रमोन्नत भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत किए जाने के लिए शनिवार को नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से प्राप्त ज्ञापनों पर भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर उपजिला अध्यक्ष पूनम सिंह परमार, पुखराज पटेल, पाली सांसद पी.पी. चौधरी के प्रतिनिधि डी.आर. चौधरी, पशुपालन विभाग के अधिकारी मनोज पंवार, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक, डॉ. रविंद्र सांगवान, भंवर चौधरी, कृपाराम चौधरी, पंचायत समिति के अधिकारी एवं कार्मिक, गुंदोज सरपंच दिनेश बंजारा, कूरना सरपंच लाभूराम देवासी, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous Post

रानी नगर पालिका में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती मनाई

Next Post

पाली में घरेलू गैस सिलेण्डर दुरुपयोग पर हुई कार्यवाही

Next Post
पाली में घरेलू गैस सिलेण्डर दुरुपयोग पर हुई कार्यवाही

पाली में घरेलू गैस सिलेण्डर दुरुपयोग पर हुई कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page