• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली शहर में महिला पर गिरा पीपल का पेड़: पांच कारें-रेलिंग क्षतिग्रस्त, 125 साल पुराना था; नीचे बैठी थी महिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में एक महिला पर पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। इतना ही नहीं पेड़ के नीचे खड़ी कारे भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मामला शहर के जूनी कचहरी का है। यहां स्थित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में ये पेड़ लगा था। हादसा सोमवार सुबह 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पेड़ करीब 125 साल पुराना था।शिविर में हिस्सा लेने आई थी महिला

जालनकारी के अनुसार सोमवार को आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में शिविर था। इसमें भलीवाड़ा जिले की निवासी संजू देवी (50) भी आई थी। वह पेड़ के नीचे बैठी थी कि अचानक पेड़ उन पर गिर गया और वह उसमें दब गई।

पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने टहनियों को हटा महिला को बाहर निकाला। हादसे में महिला के पीठ पर चोट आई है। वहीं पैर फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर मौजूद लोग महिला को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

इधर, हादसे में पेड़ के नीचे खड़ी पांच कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई और एक दीवार की रेलिंग भी टूट गई। हादसे के बाद लोगों ने नगर परिषद टीम को सूचना दी। इसके बाद पेड़ की टहनियां काटकर कारों को बाहर निकाला गया।

पीपल की छांव में बैठी थी महिला

पाली शहर भीतरी शहर में स्थित जूनी कचहरी परिसर में सोमवार को शिविर आयोजित हो रहा है। इसको लेकर पाली, भीलवाड़ा सहित अन्य शहरों से यहां लोग आए हुए थे। जूनी कचहरी परिसर में बने आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के बाहर बड़ा पीपल का पेड़ लगा हुआ है। पूर्व पार्षद विकास बुबकिया ने बताया कि यह पेड़ करीब 125 साल पुराना है। इस पेड़ के नीचे छांव में भीलवाड़ा जिले की 50 वर्षीय संजूदेवी पत्नी दिनेश कुमार सोनी बैठी थी। और पांच कारें भी पेड़ की छांवमें खड़ी थी। सुबह करीब नौ बजे अचानक पेड़ नीचे गिर गया। इस हादसे में पेड़ की एक बड़ी टहनी संजूदेवी के पीठ पर जा गिर और एक टहनी उनके पैरों गिरी। इससे वह उठ नहीं सकी। हादसा होते देखते ही तुरंत लोग मौके पर पहुंची बड़ी मशक्कत के बाद पीपल के पेड़ की टहनी को लोगों ने ऊंचा उठाया और घायल संजूदेवी को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में उनके पैर में फेक्चर हो गया और पीठ में चोट आई।

पेड़ के नीचे खड़ी पांच कारें क्षतिग्रस्त

इस हादसे में पेड़ की छावं में खड़ी पांच कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह कारें भीलवाड़ा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र शैतानसिंह, शाहपुरा भीलाड़ा निवासी कुलदीप सिंह, भीलवाड़ा जिल के मुस्ताक मोहम्मद, रामपाल सोमानी भीलवाड़ा और मांगलियावास अजमेर निवासी देवेन्द्रसिंह की है। हादसे की खबर सूनकर पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची।

25 KM प्रति घंटे की स्पीड़ से चल रही हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार पाली में सोमवार की सुबह करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है। रजनीश कर्नावट ने बताया कि गनीमत रही कि पेड़ सुबह गिरा। वरना यहां आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और स्थानक में आने वाले लोगों की भीड़ रहती है वही मार्केट में जिनकी शॉप है उनकी गाड़ियां भी पेड़ के नीचे ही खड़ी रहती है। लेकिन सुबह ज्यादा लोगों की आवाजाही नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो जाता।

Previous Post

सीरियारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण में एडवोकेट मुकेश बोहरा भी हुए सम्मलित

Next Post

स्कूल संचालक के खिलाफ रेप का मामला दर्जः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तहसीलदार भाई के नाम से धमकाने का भी आरोप

Next Post

स्कूल संचालक के खिलाफ रेप का मामला दर्जः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तहसीलदार भाई के नाम से धमकाने का भी आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page