PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी 35 वर्षीय व्यापारी भंवरलाल पुत्र सवाराम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भंवरलाल 29 जून की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से होटल पर खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल खिंवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाली के बांगड़अस्पताल रेफर किया गया। बांगड़ अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


