• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-गैस टैंकरों से गैस चोरी करते 02 को पकड़ा, 02 गैस टैंकर, गैस चोरी के उपकरण, 25 बड़े व 03 छोटे गैस सिलेंडर बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन आईपीएस के निर्देशन में  जयसिंह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं  अमरसिंह रतनू आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त पाली ग्रामीण के सुपरविजन में एंव थानाधिकारी  दर्शनसिंह नि.पु. पुलिस थाना गुडाएंदला के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 13.05.2026 को जरिये खास मुखबीर सुचना मिली कि सरहद हाथलाई एनएच 62 स्थित महोदव राईका होटल पर गैस टैंकरो में से अवैध रूप से गैस की चोरी की जा रही है

जिस पर जिला विशेष टीम मय थाना गुडाएंदला जाब्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर मालुमात किये तो सरहद हाथलाई एनएच 62 स्थित महादेव राईका होटल के पिछे टैंकर रजि. एचआर 38 डब्ल्यू 3311 में से अवैध रूप से गैस चोरी करने के उपकरण जोकर एक बडे गैस सिलेण्डर में गैस निकाली जा रही थी तथा पास में गैस के बडे सिलेण्डर कुल 25 व छोटे सिलेण्डर कुल 03 रखे हुए मिले व होटल के सामने टैंकर एचआर 38 एएच 9892 खडा पाया गया

जिस पर मौके पर कार्यवाही हेतु जिला रसद अधिकारी पाली को सुचना देने पर जिला रसद अधिकारी मय टीम के मौके पर आये और टैंकर रजि. एचआर 38 डब्ल्यू 3311 के चालक इरफान अहमद पुत्र रईश अहमद जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी चरौली पुलिस थाना कोहडोल जिला प्रतापगढ उत्तरप्रदेश व होटल संचलाक  हरीश कुमावत पुत्र ओमप्रकाश जाति कुमावत उम्र 40 साल निवासी पुष्करगंज ब्यावर पुलिस थाना साकेतनगर ब्यावर द्वारा टैंकर में से अवैध रूप से पाईप लगाकर गैस चोरी करते हुए पाये जाने व संदिग्ध हालत में खडा टैंकर रजि. न. एचआर 38 एएच 9892 पाया जाने पर मौके की आवश्यक कार्यवाही की जाकर टैंकरो को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी परिसर गुन्दोज में खडा करवाया गया।

अवैध रूप से मिली गैस की टंकियां व सामग्री को जिला रसद अधिकारी द्वारा इण्डेन गैस एजेंसी गुडाएंदला को सुपुर्द किया गया। जिला रसद अधिकारी द्वारा मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही की जाकर प्रकरण दर्ज करवाया जा रहा है जिस पर प्रकरण पजीबद्ध कर अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।

Previous Post

कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल भाव पढे

Next Post
सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल भाव पढे

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page