• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में लाखों के गहने चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस चुराए थे जेवर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
पाली में लाखों के गहने चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस चुराए थे जेवर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 11.70 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

किराए के मकान का ताला तोड़कर चोरी

टीपी नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पूनम कंवर नाम की महिला किराए के मकान में रहती है।

वह पिछले कुछ महीनों से सूरत में रह रही थी और मकान पर ताला लगा हुआ था।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 26 फरवरी से 7 मार्च के बीच अज्ञात व्यक्ति ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे 11.70 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पाली के नया गांव स्थित जगदम्बा कॉलोनी निवासी दिनेश (28) पुत्र कालूराम को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।कोर्ट में पेश कर लिया पुलिस रिमांड

पुलिस ने आरोपी को रविवार को सुमेरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रिमांड के दौरान पुलिस चोरी का माल बरामद करने का प्रयास करेगी।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एएसआई ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और राजाराम शामिल रहे।

Previous Post

विधवा महिला के बेटे की शादी में मायरा लेकर पहुचे पुलिसकर्मी,25 साल से थाने में खाना बना रही महिला

Next Post

जालोर के सिरे मंदिर में महायज्ञ, सीएम योगी ने दी आहुतिः धर्मसभा को किया संबोधित, भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page