PALI SIROHI ONLINE
पाली। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 19 मार्च तक चलेंगी। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर की ओर से प्रश्न पत्र संबंधित जिलों में पहुंचा दिए गए हैं। जिले में प्रश्न पत्रों का वितरण 5 मार्च को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
परीक्षा दो पारियों सुबह 8.30 से 11.45 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 1 बजे से 4.15 बजे तक होगी। निर्देश के मुताबिक किसी भी परिस्थिति में निजी स्कूलों में प्रश्न पत्र नहीं रखे जाएंगे। ना ही दोनों पारियों के प्रश्न पत्र निजी स्कूलों को एक साथ दिए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व राजकीय विद्यालयों से निजी स्कूलों का प्रश्न पत्र वितरित होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू करने के निर्णय के बाद पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी में कराया।

