PALI SIROHI ONLINE
पाली-कानि.भर्ती 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से होगी आयोजित
पाली, 19 नवम्बर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड. राज. जयपुर के निर्देशानुसार जिला पाली में कानि.भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणाम 18 नवम्बर को घोषित हुआ।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से आयोजित की जायेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक पाली आदर्श सिंधू ने बताया कि जिले में कानि.भर्ती-2025 के कानि.सामान्य व चालक नॉन टीएसपी का लिखित परिक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया था,
जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से आयोजित की होगी, जिसके लिए नियत तिथि एवं स्थान अलग से जारी की जायेगी। परीक्षा परिणाम पुलिस मुख्यालय जयपुर की विभागीय वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in एवं पाली पुलिस की वेबसाईट www.palipolice.rajasthan.gov.in पर भी अपलोड़ कर दिया गया है
