• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली के दयालपुरा में सरकारी टीचर का शव कमरे में मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया; परिजन बोले हार्ट अटैक से मौत हुई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0
पाली के दयालपुरा में सरकारी टीचर का शव कमरे में मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया; परिजन बोले हार्ट अटैक से मौत हुई

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सरकारी टीचर की बॉडी किराए के बंद मकान में मिली। बदबू आने पर पड़ासियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मेन गेट खुलवाकर पुलिस अंदर घुसी तो एक कमरे में बॉडी बेड पर पड़ी थी। पुलिस के अनुसार टीचर की दो-तीन पहले मौत हो चुकी थी। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है।

घटना सदर थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव की है। रविवार शाम करीब 5 बजे टीचर की बॉडी मिली थी।

दयालपुरा गांव में किराए पर रहते थे टीचर

सदर थाने के SI किशनाराम विश्नोई ने बताया थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव से ग्रामीणों का कॉल आया था कि सरकारी स्कूल के सामने एक मकान से बदबू आ रही है और मकान अंदर से बंद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो एक कमरे में बेड (पलंग) पर मुकेश (40) पुत्र गोपाल मीणा का शव पड़ा हुआ था। शव से बदबू आ रही थी, जो दो-तीन दिन पुराना है।

पुलिस ने बताया – मुकेश टोंक जिले के रेहड़ (निवाई) का रहने वाले थे। तीन साल से दयालपुरा गांव में किराए पर रह रहे थे। दयालपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय उच्च माध्यमिक संस्कृत स्कूल में सरकारी टीचर के पद पर पोस्टेड थे।मकान में अकेले रहते थे

सदर थाने के SI किशनाराम विश्नोई ने बताया टीचर मकान में अकेले रहते थे। शव संदिग्ध हालत में मिलने के कारण सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा।

छुट्टी के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को हुआ शक

ग्रामीणों ने बताया – टीचर मुकेश शुक्रवार को स्कूल गए थे। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण वे स्कूल नहीं गए और किसी ने उन्हें नहीं देखा। रविवार शाम को मकान से बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

सदर थाने के SI किशनाराम विश्नोई ने परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बताया- टीचर मुकेश दिल की बीमारी के कारण लंबे समय से इससे परेशान थे। मौत हार्ट अटैक से हुई है। टीचर मुकेश की शादी हो चुकी थी। 13 और 9 साल के दो बेटे हैं। जो टोंक के रेहड़ (निवाई) गांव में परिवार के साथ ही रहते थे।

Previous Post

युवती ने किया सुसाइड, युवक पर परेशान करने का आरोप: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, फंदा लगाया

Next Post

रानी धर्म वीर मैदान मे अम्बेडकर जयंती पर सतौलिया खेलकूद का होगा आयोजन

Next Post
रानी धर्म वीर मैदान मे अम्बेडकर जयंती पर सतौलिया खेलकूद का होगा आयोजन

रानी धर्म वीर मैदान मे अम्बेडकर जयंती पर सतौलिया खेलकूद का होगा आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page