• April 4, 2026

खिंवाड़ा- 192 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर भागे,दिवेर की नाल में हुई कार्यवाही

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | डेढ़ महीने पहले दिवेर घाटी में जहां एएनटीएफ ने तस्कर भुट्टा का एनकाउंटर किया था, उस जगह से 400 मीटर दूर फिर डोडा चूरा पकड़ा गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे 192.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया। मौके से दो आरोपी फरार हो गए।

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफ़ेद कलर की क्रेटा कार अवैध मादक पदार्थ लेकर दिवेर नाल राजसमंद से होते हुए पाली आ रहे हैं। दिवेर नाल के पास सम्भारिया, कोट सोलंकियान के पास नाकाबंदी के दौरान स्टॉप-स्टिक लगाकर कार का टायर बस्ट कर दिया। आरोपी अंधेरे में भाग गए। इसके बाद खिंवाड़ा थाने को सूचना दी गई। डोडा चूरा और क्रेटा कार को जब्त कर लिया। तस्करों ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कार में 12 नंबर प्लेट रखी हुई थीं। जिससे पुलिस की टीम को चकमा दे सके। पाली एएनटीएफ चौकी प्रभारी सूरजभान के सुपरविजन में हेड कांस्टेबल वागाराम, अजित सिंह, किशन सिंह, मनोज और रमेश टीम में शामिल रहे।

You cannot copy content of this page