• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नकली धातु को असली चांदी बताकर 04 लाख रूपये हडपने का आरोपी गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 26, 2026
in Local
0
पाली-नकली धातु को असली चांदी बताकर 04 लाख रूपये हडपने का आरोपी गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

पाली- कमला निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सोजतरोड जिला पाली ने बताया कि दिनांक 21.03.2026 को थाना सोजतरोड पर प्रार्थी  कैलाश पुत्र मांगीलाल निवासी बोरनाडी हाल लक्ष्मी ज्वैलर्स सोजतरोड ने थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि दिनांक 10.03.2026 को मेरी दुकान पर पिनु उर्फ कमलकिशोर पुत्र केवलचन्द निवासी बडा गुडा ने आकर पैसो की जरूरत होना बताकर गलाई हुई धातु को शुद्ध चांदी होना बताकर उसके बदले में धोखे से 04 लाख रूपये नकद लेकर चला गया और अपना फोन बन्द कर फरार हो गया, उसके बाद मेरे द्वारा टंच निकलवाने पर उक्त धातु नकली होकर चांदी नही होना पाया गया वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 61 दिनांक 21.03. 2026 धारा 318(4),316 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सैन आईपीएस के निर्देशन में एवं  जयसिह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं साक्ष्यो का संकलन कर मुखबीर व तकनिकी सोर्स के आधार पर प्रकरण में अपराधी पिनु उर्फ कमलकिशोर पुत्र  केवलचन्द उम्र 36 साल निवासी बडा गुडा पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली को दिनांक 25.03.2026 को कड़ी मेहनत व लगन से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया एवं मुलजिम द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधडी कर हडप की गई शत प्रतिशत राशि (04 लाख रूपये) को बरामद करने में सफलता अर्जित की गई।

कार्यवाही टीम :-
01  कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़
02 फूलसिह मु.आ. 173 पुलिस थाना सोजतरोड
03  रामनिवास भादू कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भूमिका)
04  जसवन्तसिह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भूमिका)
05  प्रकाशराम कानि 910 पुलिस थाना सोजतरोड
06 नाथुराम कानि. 1086 पुलिस थाना सोजतरोड
07 सोमराज कानि. 1354 पुलिस थाना सोजत रोड।
08  शैलेन्द्र कानि, 1804 डीसीआरबी पाली
09 राजकुमार कानि. चालक 1238 पुलिस थाना सोजतरोड

> गिरफतार शुदा मुलजिम का विवरणः-पिनु उर्फ कमलकिशोर पुत्र केवलचन्द उम्र 36 साल निवासी बडा गुडा पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली राजस्थान ।

आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सएप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

Previous Post

पाली जिले 8 दिव्यांग स्काउट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग, हुए रवाना

Next Post

फालना, खुडाला,औद्योगिक क्षेत्र,धनी, रमणीया,खिमेल, ढोला, बिरामी,चाणोद GSS से जुड़े गावो में विधुत कटौती रहेगी

Next Post
फालना, खुडाला,औद्योगिक क्षेत्र,धनी, रमणीया,खिमेल, ढोला, बिरामी,चाणोद GSS से जुड़े गावो में विधुत कटौती रहेगी

फालना, खुडाला,औद्योगिक क्षेत्र,धनी, रमणीया,खिमेल, ढोला, बिरामी,चाणोद GSS से जुड़े गावो में विधुत कटौती रहेगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page