• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-40 लाख की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तारः सस्ता सोना देने का झांसा देकर दो व्यापारियों से की ठगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
पाली-40 लाख की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तारः सस्ता सोना देने का झांसा देकर दो व्यापारियों से की ठगी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-बाजार भाव से सस्ते में सोना देने का झांसा देकर दो बिजनेसमैन से 40 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रुपए बरामद करने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही पुलिस की वर्दी में आने वाले कौन थे इसकी जांच करेगी।

सदर थाने के SHO कपूराराम ने बताया कि बालोतरा जिले के धोरीमन्ना हाल असम निवासी सुरेश पुत्र अर्जुनराम ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि रमेश नाम के युवक ने बाजार भाव से सस्ता सोना देने का उन्हें झांसा दिया। 18 मार्च को पाली के मानपुरा भाकरी रोड बुलाया। जहां 40 लाख रुपए देकर एक युवक को उनकी कार में बिठाया और बोला कि इसके पास सोना है चेक कर लो। मौके से आरोपी चला गया। वे सोना चेक कर ही रहे थे कि बूलेट पर पुलिस की वर्दी में दो जने आए। और उनकी कार में सोना लेकर बैठे युवक को तस्कर बताते हुए बैग सहित अपने साथ ले गए। और कहा कि इसे जेल भेजेंगे और तुम्हें गवाही देनी है। सोना और 40 लाख रुपए दोनों चले गए। ठगी का शिकार होने की आभास हुआ तो सदर थाने पहुंच मुकदमा दर्ज करवाया।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए तीनों आरोपी

पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखावत नगर निवासी 23 साल के बाबूलाल उर्फ लगड़ा पुत्र रूगाराम, औद्योगिक थाना क्षेत्र के आशापुरा स्कूल के पास रहने वाले 30 साल के रमेश कुमार पुत्र मगाराम और राजसमंद जिले के बरार (भीम) निवासी 28 साल के मुंगासिंह पुत्र विक्रमसिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस वर्दी में कौन थे, पड़ताल में जुटी पुलिस

थानाप्रभारी कपूराराम ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपियों की पूछताछ के आधार पर बूलेट पर वर्दी पहनकर आए आरोपी कौन थे। उनके बारे में पता लगाकर उन्हें भी पकड़ा जाएगा।

Previous Post

पेट्रोल डीजल गैस ख़त्म होने की झूठी खबरों अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की प्रसासन कि अपील

Next Post

सांचौर-नशीली दवाइयों के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तारः एएनटीएफ ने बोगस ग्राहक बनाकर की कार्रवाई, कई बड़े कारोबारी रडार पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page