• April 25, 2026

पाली- धाकडी बेरा मिठानिया पर हुई कृषक की हत्या, कलयुगी पुत्र ही निकला हत्यारा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-मोनिका सेन I.P.S. पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि दिनांक 21.04.2026 को शाम के समय पुलिस थाना शिवपुरा क्षेत्राधिकार ग्राम धाकडी स्थित बेरा मिठानिया पर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या करने की सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल पर जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली,  रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस, वृत सोजत, थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा व एमओबी टीम, एफएसएल टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया जाकर घटनास्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित करवाया गया। उक्त तात्कालिक व सनसनीखेज वारदात से आसपास के क्षेत्रो मे निवासरत आमजन में सनसनी फैल गई जिस पर उक्त वारदात को गम्भीरता से लेते हुए अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत्त सोजत के निर्देशन में भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा व गौतम आचार्य सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी साईबर सैल पाली के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर टीमो को उक्त घटनाक्रम से जुडे समस्त पहलुओ पर गहनता से कार्य करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर वारदात के पर्दाफाश हेतु टीमों को अलग अलग टास्क दिये जाकर मोनिटरिंग जिला पुलिस अधीक्षक पाली द्वारा लगतार किया गया।

गठित टीमों द्वारा उक्त घटनाक्रम से आमजन में फैले रोष के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाक्रम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारीयो का संकलन किया गया। टीम सदस्यो द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से अनवरत घटनास्थल के रूट व आसपास के क्षेत्रो में उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जाकर मुखबिरान व तकनीकी तंत्र को विकसित कर घटनाक्रम में शामिल संभावित संदिग्धो को चिन्हित किया जाकर संदिग्धान से गहनता से पुछताछ की गयी, टीम सदस्यो द्वारा प्रार्थी की प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो व घटनास्थल पर मिले भौतिक साक्ष्यो से संबंधित पहलुओ का गहनता से विश्लेषण करने पर मृतक के पुत्र भीकाराम की गतिविधिया संदिग्ध पायी गयी जिस पर मृतक के पुत्र भीकाराम पुत्र चुन्नीलाल उम्र 24 साल निवासी धाकडी पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली को दस्तयाब कर गहनता व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो उक्त सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसको प्रकरण संख्या 61 दिनांक 22.04.2026 धारा 103 (1) BNS पुलिस थाना शिवपुरा में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी हेतु गहनता से अनुसंधान जारी है।

घटनाः- दिनांक 22.04.2026 को प्रार्थी शेराराम पुत्र चुन्नीलाल जाति सिरवी निवासी धाकडी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया गया कि मेरे पिताजी चुन्नीलाल पुत्र हीराराम जी जाति सिरवी निवासी धाकडी जो कल दिनांक 21.04.2026 को शाम करीब 5 बजे हमारे बेरे से प्याज निकालकर लाने के लिए हमारे उक्त बैरे पर गये थे जो बैरे से प्याज का एक कट्टा लेकर करीब 15 मिनट में वापस आ गये उसके बाद काफी देर तक मेरे पिताजी घर पर नहीं आये तो शाम करीब 07.30 बजे मेरा भाई भीकाराम हमारी मोटरसाईकल लेकर बैरे पर पिताजी को ढूंढने गया था करीब 15 मिनट बाद भीकाराम ने मेरी भुआ तुलसीदेवी को फोन कर बताया कि पिताजी के चोट लगी हुई हैं, खून निकल रहा है जो आंखे नहीं खोल रहे हैं तब मै व मेरी मां सुआ देवी मोटरसाईकल लेकर बैरे पर गये तो देखा कि मेरे पिताजी कुंए के पास जमीन पर पड़े थे जिनके सिर से खून निकल रहा था तथा पुरे शरीर व कपडो पर खून लगा हुआ था हमने देखा तो मेरे पिताजी की श्वास नहीं चल रही थी जिनकी मृत्यु हो चुकी थी कुछ देर में हमारे द्वारा फोन करने पर फिरोज भाई व अचलाराम सिरवी पुर्व संरपच मौके पर आ गये। हमें संदेह है कि भाकरराम पुत्र कसाराम जाति बावरी, हनुमान राम पुत्र चुनीलाल बावरी, मोहनलाल पुत्र चंद्राराम जी सिरवी, तेजाराम पुत्र केराराम मेघवाल इनमें से किसी ने मेरे पिताजी के साथ मारपीट कर हत्या कर दी है इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 61 दिनांक 22.04.2026 धारा 103 (1) BNS पुलिस थाना शिवपुरा पर दर्ज किया जाकर अनुसंधान भवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाही – गठित स्पेशल टीमों एमओबी टीम, एफएसएल टीम, साईबर टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल के रूट से जुडे हुए आसपास के क्षेत्रो में उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जाकर घटनास्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्यों व घटना के संबंध में प्राप्त प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो के संबंध में गहनता से अवलोकन किया तो घटनास्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्य तथा प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यों में काफी भिन्नता होकर मृतक के पुत्र की गतिविधियां संदिग्ध पायी जाने पर गठित टीमो द्वारा घटनाक्रम से जुडे समस्त अनुसंधानिक, तकनीकी व इलेक्ट्रानिक पहलुओ पर लगातार रात-दिन कडी मेहनत, लग्न व निष्ठा से कार्य कर प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सोर्स स्थापित कर बेहतरीन फील्ड इंटेलीजेंस का उदाहरण पेश करते हुए उक्त जघन्य हत्याकाण्ड का अल्प समय में पर्दाफाश कर वारदात में शामिल अभियुक्त (मृतक के पुत्र) को गिरफ्तार कर आमजन में पुलिस की त्वरित व सकारात्मक कार्यशैली की मिसाल पेश की है।

कार्यवाही पुलिस मुख्य टीम :-
01. रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस, वृत सोजत सिटी।
02.  भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा ।
03. घेवरराम उ.नि. थाना सोजतसिटी ।
04.नन्दकिशोर उ.नि. प्रभारी एमओबी कार्यालय पाली मय टीम।
05.  सुरजीत सिंह सउनि थाना शिवपुरा।
06 गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली।
07.  मुकेश कुमार सउनि वृत कार्यालय सोजत सिटी ।
08.  किशन लाल सउनि थाना शिवपुरा। विशेष भुमिका
09. पुखाराम जाट सउनि चौकी बड़ा गुड़ा।
10. अरविन्दसिंह सउनि प्रभारी पुलिस चौकी आउवा ।
11.  शेरसिंह सउनि वृत कार्या सोजत सिटी।
12. बींजाराम सउनि थाना सोजतसिटी।
13. फूलसिंह सउनि थाना सोजतरोड।
15. अजयसिंह कानि. 219 थाना शिवपुरा। विशेष भुमिका
14. श्रीकिशन मु.आ. 787 थाना शिवपुरा ।
16. कंवरलाल कानि. 524 थाना शिवपुरा।
17. सुनिल कानि. 469 थाना शिवपुरा।
18 देवकरण कानि. 1494 थाना शिवपुरा।
19. सुनिल डिडेल कानि. 1593 थाना शिवपुरा।
20. वागाराम कानि. 1587 थाना शिवपुरा।
21 ओमप्रकाश कानि. 1123 थाना शिवपुरा।
22 पृथ्वीसिंह कानि. 1536 थाना शिवपुरा।
23.मुकेश कानि. 349 थाना शिवपुरा।
24.  बाबूराम कानि. 1797 थाना शिवपुरा ।
25. देवकरण कानि. 1814 थाना शिवपुरा।
26.  अर्जुनराम कानि. 1012 थाना शिवपुरा।
27.  नरपतराम कानि. 1878 थाना शिवपुरा ।
28. श्यामलाल कानि. 755 थाना शिवपुरा।
29. सुभाष कानि. 294 थाना शिवपुरा।
30 संजीव कानि. 1163 थाना शिवपुरा।
31, गोपालराम कानि. 505 थाना शिवपुरा।
32. भैराराम कानि. चालक 1195 थाना शिवपुरा।
33. महिपाल कानि. 27 थाना सोजतसिटी।
34 रामेश्वर कानि, 1416 थाना सोजत सिटी।
35. सुनिल कानि 1629 चौकी आउवा।
36. रामनिवास कानि. 301 चौकी आउवा।
37. सुरेश कानि. 1413 थाना सिरियारी।
38. देवीलाल कानि. 935 थाना बगडी नगर।
39. हंसराज कानि. 1378 थाना चण्डावल।
40. डावाराम कानि. 1203 थाना चण्डायल।
41. रामकेश कानि. 1225 थाना सोजतरोड।
42. लाभचन्द कानि. ड्रा. वृत कार्या. सोजत सिटी।
43. गोपाल कानि ड्रा 518 पुलिस लाईन पाली।

सहयोगी टीम :-
01. हुकुमगिरी नि.पु. थानाधिकारी सिरियारी जिला पाली मय टीम।
02.  अमराराम नि.पु. थानाधिकारी चण्डावल जिला पाली मय टीम।
03. गोपालसिंह उ.नि. थानाप्रभारी सोजत सिटी जिला पाली मय टीम।
04. प्रहलाद सिंह उ.नि. थानाधिकारी बगडी नगर जिला पाली मय टीम।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. भीकाराम पुत्र चुन्नीलाल उम्र 24 साल निवासी धाकडी पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली

You cannot copy content of this page