• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंदः भट्टियां तैयार करवा रहे व्यापारी, घरेलू कस्टमर भी बुकिंग कराने पहुंचे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पाली में भी देखने को मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई मंगलवार से बंद कर दी गई है।

ऐसे में रेस्टोरेंट, मिठाई शॉप, फैक्ट्री संचालकों को चिंता सताने लगी है। पाली में पूरे महीने में करीब 7-8 हजार कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है। जिले भर की बात करे तो करीब 15 हजार की आपूर्ति हर महीने होती है।

कई उद्यमी ऐसे हैं, जिन्हें रोजाना करीब 20 सिलेंडर की आवश्यकता होती है। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की आशंका के चलते परेशान हैं।

लोग दूसरा ऑप्शन तलाश रहे हैं ताकि व्यापार प्रभावित न हो। इसके लिए भट्टियां बनाने की तयारी शुरू कर दी है। वहीं घरेलू कस्टमर भी बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं।

पाली के सीईटीपी फाउंडेशन के सचिव SP चोपड़ा ने बताया-पाली की कपड़ा इंडस्ट्री को मंथली 2 हजार के करीब सिलेंडरों की जरूरत होती है। सप्लाई में रुकावट आई तो प्रोडक्शन भी प्रभावित होगा।

मिठाई विक्रेता बोले- रोज चाहिए 10 सिलेंडर

पाली के मिठाई विक्रेता राजू भाई मेड़तिया ने बताया की उन्हें रोजाना के करीब 10 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।

साथ ही गैस की पाइप लाइन की लगा रखी है। लेकिन अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का एक दिन का ही स्टॉक है। गैस पाइप लाइन वाले ने भी आशंका जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में पाइप से भी गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कोयले की भट्टी तैयार करने में जुटे हैं।

रेस्टोरेंट संचालक बोले- रोजाना चाहिए दो सिलेंडर

पाली में रेस्टोरेंट चलाने वाले उदय चौधरी बताते हैं कि उन्हें रोजाना के 2 सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। लेकिन अब गैस कम्पनी वाले फोन भी नहीं उठा रहे। अगले तीन-चार दिनों तक काम चल जाए उतने ही सिलेंडर रखे हुए हैं। उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो काफी मुश्किल हो जाएगी।

सप्लाई बाधित हो सकती है

मामले में गैस एजेंसी संचालक ताराचंद मीणा कहते है कि मुख्यालय से मिलने निर्देश के बाद मंगलवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई देना फिलहाल बंद कर दिया है।

घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह

इधर, ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के चलते घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते लोग गैस सिलेंडर बुक करवाकर घर में अतिरिक्त गैस सिलेंडर रख रहे हैं। ताकि आने वाले दिनों में सिलेंडर की सप्लाई बाधित हो तो उन्हें खाना पकाकर खाने में दिक्कत न हो।

करीब दो हजार सिलेंडर चाहिए मंथली

पाली के सीईटीपी फाउंडेशन के सचिव sp चोपड़ा ने बताया कि पाली की कपड़ा इंडस्ट्री को मंथली 02 हजार के करीब सिलेंडरों की जरूरत होती है। सप्लाई में रुकावट आई तो प्रोडक्शन भी प्रभावित होगा।

रसद अधिकारी बोले-पाली में स्थिति कंट्रोल

पाली जिला रसद अधिकारी कमल पंवार ने बताया कि पाली जिले में करीब 15 हजार कमर्शियल सिलेंडर एक महीने में खपत होते है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद की है। घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई में किसी तरह की परेशानी नहीं है। लोग किसी तरह की चिंता न करे। 25 दिन में एक बार सिलेंडर की बुकिंग करवा सकते है।

Previous Post

मांडोली-रामसीन-होली खेलने निकला था, गेहूं के खेत में मिली डेडबॉडीः पूरी तरह सड़ चुका था शव; बंटाई पर खेती करता था युवक

Next Post

पाली-श्री रामचन्द्र पीडवा बने श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष

Next Post

पाली-श्री रामचन्द्र पीडवा बने श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page