पाली-केबिन में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट: फायरमैन ने जमीन पर लेटकर बचाई जान; देखने के लिए रुका युवक झुलसा
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार शाम को पणिहारी चौराहे के पास सड़क किनारे एक केबिन में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई।
सूचना पर दमकलकर्मी भी आग बुझाने पहुंचे। लेकिन इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे करीब 10 कदमों की दूरी पर खड़े फायरमैन ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई।
हालांकि हादसे में उनके पास खड़ा एक युवक आग की चपेट में आने से झुलस गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार- पाली के पणिहारी चौराहे के निकट घीसाराम नाम के व्यक्ति की गैस वेल्डिंग की केबिन है। केबिन बंद कर वह घर चला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही केबिन में आग लग गई।
सूचना पर दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे। फायरमैन पारख गहलोत केबिन से करीब 10 कदमों की दूरी पर थे और उनके पास करण पुत्र जीणाराम खड़ा था। वह केबिन में लगी आग देख रहा था। इस दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। समय रहते फायरमैन पारस गहलोत जमीन पर लेट गए। लेकिन उनके पास खड़ा करण नाम का युवक तेज आग की चपटों में झुलस गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। युवक के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्से झुलस गए।

