• March 25, 2026

चेन्नई में नागनेशी माँ के नाम भव्य भजन संध्या, हजारों श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

PALI SIROHI ONLINE

चेन्नई में नागनेशी माँ के नाम भव्य भजन संध्या, हजारों श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

बेंगलुरु/चेन्नई (दलपतसिंह भायल) शहर में नागनेशी माँ के नाम एक विशाल एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का अनुपम अनुभव प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण भजन गायकों की शानदार प्रस्तुतियां रहीं। भजन भाई-बहन की जोड़ी दुर्गा कवर ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ से सभी का मन मोह लिया।

वहीं प्रसिद्ध भजन गायक अजमल सिंह और गोपाल बंजारा ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माँ नागनेशी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
भजन संध्या के अगले दिन विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया,

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिससे सभी भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
इस धार्मिक आयोजन ने न केवल भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान की, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का भी संदेश दिया।

You cannot copy content of this page