
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रविवार को काम करते समय करंट के तार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल की पत्नी व अन्य परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। पति की हालत देख उसकी पत्नी हॉस्पिटल में ही रोने लगी। जिसे परिजनों ने संभाला।
तार को छुआ तो झुलसा
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के निकट स्थित मूलियावास गांव निवासी 35 साल का गीगाराम पुत्र नृसिंह राम कमठे का काम कर रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हैवी लाइन से उसका हाथ टच हो गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। और नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घायल मूलिवायास गांव का रहने वाला है जो उसकी गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।