• March 13, 2026

30 से ज्यादा शराब की खेप पकड़ने पर गैलेंट्री प्रमोशनः टीपी नगर थाने में तैनात रामनिवास बने हेड कॉन्स्टेबल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के टीपी नगर थाने में तैनात कांस्टेबल रामनिवास जाट को उत्कृष्ट कार्य के लिए गैलेंट्री प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने अब तक 30 से ज्यादा बड़ी खेप पकड़ने में अहम योगदान दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पांडेय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

अवैध शराब के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई

रामनिवास जाट ने पुलिस सेवा के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। अपने मुखबिर तंत्र और सतर्कता के चलते उन्होंने कई बार लाखों रुपए की शराब से भरे ट्रक और टैंकर पकड़वाए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक 30 से अधिक मामलों में बड़ी शराब की खेप पकड़ने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। इसी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें गैलेंट्री प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बनाया गया है।

सीकर जिले के रहने वाले हैं रामनिवास

रामनिवास जाट मूल रूप से सीकर जिले के गुणाकू गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस सेवा जॉइन की थी। पाली शहर में वे कोतवाली, सदर, औद्योगिक क्षेत्र और वर्तमान में टीपी नगर थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।परिवार में सबसे छोटे, पत्नी भी पुलिस में

रामनिवास चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता दीपाराम जाट किसान हैं, जबकि मां रामी देवी गृहिणी हैं।

साल 2010 में उनकी शादी मंजू से हुई, जो खुद भी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। मंजू वर्तमान में पाली शहर के सीओ सिटी कार्यालय में तैनात हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page