• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में तालाब में गिरने से लड़की की मौत:सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू किया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 11, 2026
in Local
0
जालोर में तालाब में गिरने से लड़की की मौत:सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू किया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर के सुन्देलाव तालाब में डूबने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लड़की को पानी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया।

पैर फिसलने से तालाब में गिरने की आशंका

जानकारी के अनुसार जालोर मंगलवार शाम शीतला माता मेले में जाने के बाद घर लौटी थी। इसके बाद वह करीब रात 8:30 बजे घूमते हुए सुन्देलाव तालाब के पास पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई।

जालोर शहर के सुन्देलाव तालाब में डूबने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लड़की को पानी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया।

पैर फिसलने से तालाब में गिरने की आशंका

जानकारी के अनुसार जालोर मंगलवार शाम शीतला माता मेले में जाने के बाद घर लौटी थी। इसके बाद वह करीब रात 8:30 बजे घूमते हुए सुन्देलाव तालाब के पास पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई।

संत ने दी सूचना, रस्सी से निकालने का किया प्रयास

लड़की के तालाब में गिरने की जानकारी मिलने पर तालाब किनारे स्थित हनुमानजी मंदिर के संत पवनपुरी महाराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचना देने के साथ ही रस्सी डालकर बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सिविल डिफेंस टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य किशनराम और हीरालाल बिना देर किए पानी में कूद गए और किशोरी को बाहर निकाल लिया।

इसके बाद उसे तुरंत वाहन से जालोर के सामान्य हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है और बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फिलहाल तालाब में गिरने के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Previous Post

30 से ज्यादा शराब की खेप पकड़ने पर गैलेंट्री प्रमोशनः टीपी नगर थाने में तैनात रामनिवास बने हेड कॉन्स्टेबल

Next Post

नाना-बाइक दुर्घटना में भीमाना के यूवक की मौत, दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सुपुर्द

Next Post
नाना-बाइक दुर्घटना में भीमाना के यूवक की मौत, दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सुपुर्द

नाना-बाइक दुर्घटना में भीमाना के यूवक की मौत, दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सुपुर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page