PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार दो कांस्टेबल गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पाली से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
पाली जिले के गुंदोज चौकीप्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात को हाईवे पर गुंदोज के पास हुआ। उदयपुर की तरफ से आ रहे सब्जी से भरी एक पिकअप गुंदोज के पास ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार उदयपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल कमलेश और राजकुमार जयपुर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उन्होंने पिकअप में लिफ्ट ली थी। लेकिन ड्राइवर ने तेज स्पीड से गाड़ी दौड़ाई। जिससे ओवरटेक के चक्कर में हाईवे पर गुंदोज के पास पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कांस्टेबल गंभीर घायल हो गए और ड्राइवर भी चोटिल हो गया। घायल कांस्टेबलों को इलाज के लिए देर रात पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

