
PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल
पाली-भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा दलित विरोधी मानसिकता के तहत नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विरुद्ध निम्न स्तरीय टिप्पणी कर मंदिर दर्शन पर गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करने के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशपर पाली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष अज़ीज़ दर्द के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं ज्ञानदेव आहूजा का पुतला दहन कर पर्ची सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द ने कहा कि भाजपा नेता श्री ज्ञानदेव आहूजा द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली के मंदिर दर्शन के पश्चात गंगाजल से शुद्धिकरण कराना भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। 21वीं सदी में इस प्रकार की संकीर्ण, विभाजनकारी और पिछड़ी सोच एक लोकतांत्रिक और समावेशी समाज में कतई स्वीकार्य नहीं है।
इस दौरान विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिशुपालसिंह राजपुरोहित, भूराराम सिरवी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, गिरधारीसिंह राजपुरोहित, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मेहबूब टी, जोगाराम सोलंकी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मदनसिंह जागरवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, बाबू भाई गोरी, शहजाद शेख, इंसाफ घोसी, मांगूसिंह दुदावत, मोहम्मद खान पठान, मोहनसिंह राजपुरोहित, सज्जन बी राज, नारायणसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष राजू सोलंकी, सोहनसिंह हेमावास, मोहनसिंह राजपुरोहित, जीवाराम बंजारा, माणकलाल गर्ग, असगर कुरैशी, चन्द्रपालसिंह पुनायता, पुष्पराज सोनी, अशोक कुलदीप, लक्ष्मण कच्छवाहा, दिलीपसिंह रावलवास, इकबाल शेख, दिनेश दवे, सुनील रामावत, अनिलसिंह निम्बाड़ा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनो ने इस अपमानजनक एवं घृणित कृत्य के विरोध में तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।




