• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

3 साल की बच्ची को कोबरा ने डसा, हालत बिगडी, सीएचसी के डॉक्टरों ने बचाई जान, पाली रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 28, 2026
in Local
0
3 साल की बच्ची को कोबरा ने डसा, हालत बिगडी, सीएचसी के डॉक्टरों ने बचाई जान, पाली रेफर

PALI SIROHI ONLINE

जोजावर (मारवाड़ जक्शन), पाली। जोजावर में घर के पास खेल रही 3 साल की बच्ची को एक जहरीले ब्लैक कोबरा ने डस लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोजावर पहुंचाया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह और डॉ. हेमेन्द्रसिंह की टीम ने बच्ची का इमरजेंसी में तुरंत इलाज शुरू किया। नर्सिंग स्टाफ प्रदीप, दशरथसिंह और पुष्पा ने जरूरी दवाइयां और प्राथमिक उपचार दिया, जिससे स्थिति संभल गई। बाद में बच्ची को आगे के इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, क्योंकि समय पर मिला इलाज ही जान बचाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

Previous Post

मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष का पाली में स्वागतः बोले- EWS से संबंधित प्रावधानों के सरलीकरण की जरूरत, शिक्षा के महत्व पर भी हुई चर्चा

Next Post

तखतगढ मे रविन्द्र सिंह भाटी पर जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा, ऊंट की सवारी के साथ सुमेरपुर रोड तक पहुचाया

Next Post

तखतगढ मे रविन्द्र सिंह भाटी पर जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा, ऊंट की सवारी के साथ सुमेरपुर रोड तक पहुचाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page