• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष बने शंकरसिंहः 107 वोट से जीते चुनाव, बोले- तीन मंजिला मॉर्डन समाज भवन बनाएंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
पाली-राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष बने शंकरसिंहः 107 वोट से जीते चुनाव, बोले- तीन मंजिला मॉर्डन समाज भवन बनाएंगे

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के सुंदर नगर स्थित राजपुरोहित समाज छात्रावास में रविवार को हुए चुनाव में शंकरसिंह दोनदड़ी राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष चुने गए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैतानसिंह आऊवा को 107 वोटों से हराया। जीत के बाद उन्होंने समाज के भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक बनाने, छात्रावास में कमरों की संख्या बढ़ाना, शिक्षा को बढ़ावा देना। विशेषकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम समाजबंधुओं के साथ मिलकर करेंगे।

दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में चार प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन दो प्रत्याशियों के समर्थन में बैठ जाने के बाद मुकाबला शंकरसिंह दोनदड़ी और शैतानसिंह आऊवा के बीच रह गया। दोनों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली, जिसमें शंकरसिंह ने जीत दर्ज की।

सुबह से ही मतदान में दिखा उत्साह

रविवार सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान स्थल पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल बना रहा। दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए।

समाज के कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

चुनाव के दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व भी मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस नेता चुन्नीलाल चाड़वास, महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट चंद्रभान राजपुरोहित, मांगूसिंह दूदावत, सूरजपालसिंह रावलवास, हुकुमसिंह सेपटावास, एडवोकेट विकास ठाकुरला और मनीष ठाकुरला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

837 वोट पड़े, 107 वोट से मिली जीत

मुख्य चुनाव अधिकारी रेवतसिंह केसरिया के अनुसार, कुल 1041 मतदाताओं में से 837 ने मतदान किया। मतगणना में शंकरसिंह दोनदड़ी को 465 वोट, शैतानसिंह आऊवा को 358 वोट, अमित राजपुरोहित को 3 और मूल्तानसिंह को 8 वोट मिले। तीन वोट खारिज किए गए।समर्थन में हटे प्रत्याशियों को भी मिले वोट

अधिकारी ने बताया कि अमित राजपुरोहित और मूल्तानसिंह चुनाव से हट गए थे, लेकिन पेम्फलेट पर उनके नाम छपे होने के कारण कुछ मतदाताओं ने उन्हें भी वोट दे दिए।

इन अधिकारियों ने करवाई चुनाव प्रक्रिया पूरी

चुनाव प्रक्रिया को विधिवत रूप से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी कुशालसिंह लुणावास और राहलु कुमार निम्बाड़ा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समाज भवन को आधुनिक बनाने पर रहेगा फोकस

जीत के बाद शंकरसिंह दोनदड़ी ने कहा कि वी.डी. नगर स्थित समाज भवन को तीन मंजिला अत्याधुनिक भवन में विकसित करना उनका पहला लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही वे अपनी टीम के साथ समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Previous Post

अनादरा-डबाणी का युवक बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रोली के साथ गिरफ्तार

Next Post

पाली-शिवप्रकाश बने प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्षः मंगलाराम को 7 वोट से हराया, उपाध्यक्ष और सचिव निर्विरोध निर्वाचित

Next Post

पाली-शिवप्रकाश बने प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्षः मंगलाराम को 7 वोट से हराया, उपाध्यक्ष और सचिव निर्विरोध निर्वाचित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page