• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-एक रात में 5 बंद मकानों में चोरी: CCTV में कंबल ओढ़े नजर आए चोर, 2 महीने में तीसरी वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 22, 2026
in Local
0
पाली-एक रात में 5 बंद मकानों में चोरी: CCTV में कंबल ओढ़े नजर आए चोर, 2 महीने में तीसरी वारदात

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव के जैन मोहल्ले में 2 महीने में तीसरी बार चोरी हुई है। शनिवार देर रात चोरों ने 5 मकानों के ताले तोड़े और सामान लेकर फरार हो गए। चोर मोहल्ले में लगे CCTV कैमरों में नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

शनिवार देर रात चोर धाकड़ी गांव के जैन मोहल्ले की गलियों में कंबल ओढ़कर आए। इसके बाद उन्होंने महेंद्र पुत्र चम्पालाल जैन, सुनील पुत्र रतनलाल शर्मा, कपूरचंद पुत्र धनराज जैन, उत्तमचंद पुत्र हेमराज जैन और तेजराज पुत्र घेवरचंद जैन के बंद मकानों के ताले तोड़े और जो कुछ हाथ लगा, लेकर फरार हो गए।

SHO बोले- प्रभावी गश्त करेंगे

इस मामले में शिवपुरा थानाप्रभारी दाऊद खान ने कहा- रात में टीम गश्त करती है। अब गश्त को और प्रभावी करेंगे। मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जाएगी।


चोरों की हरकत गली में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई हैं। जिसमें दिख रहा है कि, एक चोर हाथ में जूते की 2 जोड़ी लेकर दौड़ रहा था, ताकि भागते समय पैरों की आवाज न हो। घटना की जानकारी मिलने पर शिवपुरा SHO दाऊद खान पुलिस जाप्ते के साथ रविवार सुबह धाकड़ी गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया।

2 महीने में तीसरी बार चोरी

जैन मोहल्ले में 2 महीने में चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले 8 अक्टूबर को 2 मकानों में चोरी हुई थी। करीब 25 दिन पहले मीठालाल जैन के घर में भी चोरी हुई थी।

धाकड़ी गांव में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में रोष है। वहीं, शिवपुरा थाना पुलिस की नाइट गश्त और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Previous Post

तखतगढ के वार्ड 8,9,10 मे पानी के लिए मचा हाय तोबा

Next Post

पाली-सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 10 बसों का निरीक्षण, एक बस सीज और 7 के चालान

Next Post

पाली-सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 10 बसों का निरीक्षण, एक बस सीज और 7 के चालान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page