• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-चोरी कर चोरो ने घर मे डाइनिंग टेबल पर खाए ड्राई फ्रूट लड्डूः सिक्के और 1 रुपए के नोट छोड़ गए चोर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
पाली-चोरी कर चोरो ने घर मे डाइनिंग टेबल पर खाए ड्राई फ्रूट लड्डूः सिक्के और 1 रुपए के नोट छोड़ गए चोर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में चोरी करने आए चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ ही मकान में आराम से डाइनिंग टेबल पर बैठ कर पार्टी भी की। फ्रीज में रखी आइस्क्रीम, ड्राई फूड और लड्डू की दावत उड़ाई।

घटना के वक्त मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम गए हुए थे। सोमवार सुबह जब केयर टेकर पहुंचा तो मकानका ताला टूटा मिला।

बंगले में बने पांच कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। चोरों को यहां जो कुछ हाथ लगा अपने साथ ले गए। चोर दरवाजे के ऊपर लगी लोहे की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर सिक्के और 1 रुपए के नोट छोड़ गए।

ऐसे की चोरी

जानकारी के अनुसार, शहर के वीडी नगर निवासी चार्टड अकाउंटेंट सुनील लूक्कड़ अपनी पत्नी ममता के साथ गुरुग्राम 16 मई को गए थे। वे वहां अपने बेटे सौरभ के पास गए। जहां उन्हें अपनी आंख चेक करवानी थी।

पीछे 17 मई की रात चोर ताला तोड़ घर में घुसे। उन्होंने पांच कमरों को पूरी तरह खंगाला और जो कुछ हाथ लगा वो लेकर फरार हो गए। केयरटेकर ने करीब चार तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के आइटम और कुछ रुपए चोरी होने की बात बताई।

चोरों ने घर में पार्टी भी की। फ्रिज में रखी आइसक्रीम और ड्राई फूड के लड्डू भी खाए। किचन में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरों से अंदर का दरवाजा नहीं टूटा तो दरवाजे के ऊपर लगी लोहे की जाली तोड़कर एक को अंदर घुसाया। फिर उसने अंदर जाकर दरवाजा खोला और उसके दूसरे साथी अंदर घुसे।

Previous Post

नाना BJP मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बाली विधायक को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

नरेन्द्र सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांगः शिवगंज थाने का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page