• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जिले के सीएचओ ने अपनी जायज मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन,23 जून को जयपुर कूच का ऐलान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0
जिले के सीएचओ ने अपनी जायज मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन,23 जून को जयपुर कूच का ऐलान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जिले के सीएचओ ने अपनी जायज मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन,23 जून को जयपुर कूच का ऐलान

तखतगढ 22 जून (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स RACHOके आह्वान पर पाली जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स CHO ने अपनी लंबित एवं जायज मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपा। संगठन द्वारा 23 जून 2026 को जयपुर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन को लेकर यह ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश चौधरी बिरामी,भरत प्रजापत राजपुरा,नरेश मीणा बलाना, नरेश परिहार बड़गांवडा, प्रवीण राठौड़ लापोद, प्रमोद जिनगर बिटिया, हंसमुख सीरवी आकदड़ा, प्रकाश त्रिवेदी कोरटा,घनश्याम सिंह खिवांदी, प्रकाश सोलंकी बलवना, दुदाराम देवासी खिमाड़ा, पकाराम बड़ली एवं भूपेंद्र सिंह नेतरासहित अनेक सीएचओ उपस्थित रहे।

सीएचओ साथियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान हेतु कई बार प्रशासन एवं सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते राजस्थान भर के सीएचओ 23 जून को जयपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

इस दौरान सभी सीएचओ ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने अधिकारों और हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
“एकता ही हमारी ताकत है, और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी सीएचओ साथी एक मंच पर खड़े हैं।”

Previous Post

पाली-अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की प्रभावी कार्यवाही

Next Post

नाडोल मेन बाजार स्थित अम्बे माता मंदिर चौराहे पर तीन दिन से रोड लाईटे बन्द

Next Post
नाडोल मेन बाजार स्थित अम्बे माता मंदिर चौराहे पर तीन दिन से रोड लाईटे बन्द

नाडोल मेन बाजार स्थित अम्बे माता मंदिर चौराहे पर तीन दिन से रोड लाईटे बन्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page