पाली में “बुलेट ट्रिप 4.0” का भव्य आगाज़, दो दिवसीय साहसिक यात्रा बजरंग बाग मंदिर में हुई संपन्न
PALI SIROHI ONLINE
पाली में “बुलेट ट्रिप 4.0” का भव्य आगाज़, दो दिवसीय साहसिक यात्रा बजरंग बाग मंदिर में हुई संपन्न
पाली। जेसीआई पाली डायनामिक द्वारा आयोजित “बुलेट ट्रिप 4.0” का फ्लैग ऑफ समारोह गुरुवार, 5 मार्च 2026 को सुबह 6:30 बजे पिंजरा पोल गौशाला ग्राउंड, धरमपुरा (पाली) में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रवतक्ता जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित व सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) जोधपुर श्री परिणय जी जोशी, एसडीएम पाली श्री विमलेन्द्र सिंह जी राणावत, एसई (पीडब्ल्यूडी) पाली श्री दिलीप सिंह जी परिहार, सिटी कोतवाली पाली के सीआई श्री रविन्द्र सिंह जी खीची तथा समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री भंवर लाल जी लाखेरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर “बुलेट ट्रिप 4.0” को रवाना किया।
यह दो दिवसीय रोमांचक यात्रा 5 मार्च को पाली से रवाना होकर जाडन ओम आश्रम, मारवाड़ जंक्शन होते हुए काजलवास का भ्रमण करती हुई सिरियारी, रनिया बांध और फुलाद बांध तक पहुँची। इसके बाद प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक मीटरगेज ट्रेन से फुलाद से गोरमघाट तक का अद्भुत सफर तय किया। प्राकृतिक वादियों के बीच गोरमघाट से जोगमण्डी झरना तक पैदल ट्रैकिंग भी की गई, जो इस ट्रिप का विशेष आकर्षण रही। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों का रात्रि विश्राम रावला जोजावर में किया गया।
इस साहसिक और रोमांचक “बुलेट ट्रिप 4.0” का समापन 6 मार्च को पाली के बजरंग बाग मंदिर में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और सुरक्षित यात्रा के लिए एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम में जेसीआई पाली डायनामिक के अध्यक्ष पंकज दुबे, सचिव नवरतन सिंघवी, संस्थापक अध्यक्ष विनय बंब, पूर्व अध्यक्ष विशाल कोठारी, निमित लश्करी, दिनेश पंवार, धीरज मुंदड़ा सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संयोजक पलकेश कटारिया,कार्यक्रम संयोजक विकास जैन, धर्मेंद्र खत्री, हेमंत नाहर, राकेश लाटेचा और विपुल बाफना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने सड़क सुरक्षा के साथ साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।






