• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बुजुर्ग महिला पर सूअर का हमला, सिर पर काटाः हाथ में हुआ फ्रैक्चर; बाड़े में पशु बांध रही थीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 17, 2026
in Local
0
पाली-बुजुर्ग महिला पर सूअर का हमला, सिर पर काटाः हाथ में हुआ फ्रैक्चर; बाड़े में पशु बांध रही थीं

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र के रेवड़ा खुर्द गांव में मंगलवार दोपहर सूअर के हमले में 55 साल की दाकूदेवी घायल हो गईं। वह घर के पास बने बाड़े में पशु बांध रही थीं। इसी दौरान अचानक सूअर ने उनके हाथ और माथे पर काट लिया। हमले में उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और माथे पर भी कई घाव आए। परिजन उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

बाड़े में पशु बांधते समय सूअर ने किया हमला

दाकूदेवी के पति खीमाराम ने बताया कि वे रोहट क्षेत्र केरेवड़ा खुर्द गांव के वायद में रहते हैं। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी घर के पास बने बाड़े में पशु बांध रही थीं। इसी दौरान अचानक सूअर ने उन पर हमला कर दिया। सूअर ने उनके हाथ और माथे पर कई जगह काट लिया।

पत्नी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पति

अचानक हुए हमले से दाकूदेवी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर खीमाराम मौके पर पहुंचे और सूअर को भगाया। इसके बाद घायल पत्नी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए।

डॉक्टरों के अनुसार, हमले में दाकूदेवी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। माथे पर भी कई जगह काटने के घाव हैं। हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।

Previous Post

कोसेलाव-युवा विरासत महोत्सव के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सिरोही-तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची घायलः सिर में गंभीर चोट लगने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, बाइक सवार फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page