PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में 2 मकानों में चोरी और वृद्धा पर हमला की घटना के बाद सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जांच शुरू टीम मौके पहुंची। शनिवार देर रात पाली के जवड़िया गांव में चोरों ने एक घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर जेवर लूटे जबकि पास के दूसरे मकान से लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
घर में सो रही 80 साल की महिला पर हमला
घटना पाली शहर के सदर थाना एरिया के जवड़िया गांव में शनिवार रात हुई। 80 साल की जमना देवी पत्नी घेवरराम देवासी अपने घर में सो रही थीं। देर रात चोर घर में घुसे और उनके गले से सोने की कंठी तोड़कर ले गए। छीना झपटी के दौरान जमना देवी के गले और चेहरे पर चोटें आई।पास के मकान से गहने और नकदी चोरी
इसके बाद चोरों ने गांव में ही पदमसिंह पुत्र अमरसिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर लोहे के बक्से उठाकर पीछे बाडे में ले गए। वहां ताले तोडकर बक्सों में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने और करीब एक लाख रुपए कैश चोरी कर लिया।
कुत्तों के भौंकने से तीसरी वारदात टली
चोर एक अन्य मकान में भी घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज आने पर वे वहां से भाग निकले। इससे तीसरे मकान में चोरी की वारदात नहीं हो सकीपुलिस मौके पर पहुंची साक्ष्य जुटाए
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने से एसआई किशनाराम और एएसआई राजेंद्र सीरवी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी टीम को भी बुलाया गया जिसने पैरों के निशान और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए।
रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने पीडितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के एरिया में चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने किया स्वागत, जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ग्रामीणों में खुशी
https://palisirohionline.in/chamunderi-rahul-sen//

