• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

7 जुलाई को होगा प्रथम बुक्स पुस्तकालय कार्यक्रम का शुभारंभ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 3, 2026
in Local
0
7 जुलाई को होगा प्रथम बुक्स पुस्तकालय कार्यक्रम का शुभारंभ

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव/पिन्टू अग्रवाल

पाली-7 जुलाई को होगा प्रथम बुक्स पुस्तकालय कार्यक्रम का शुभारंभ*
पाली, 03 जुलाई। बच्चों में पठन संस्कृति विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ बनाने एवं आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम बुक्स द्वारा नयारा एनर्जी लिमिटेड के कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) सहयोग से पाली जिले में आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों के लिए प्रथम बुक्स पुस्तकालय कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, पाली एवं सहयोगी संस्था संधान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सभागार (कलेक्ट्रेट परिसर), पाली में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, विद्यालयों के शिक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुस्तकालय कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया से अवगत होंगे। साथ ही बच्चों के लिए समृद्ध पठन वातावरण विकसित करने तथा पुस्तकालय आधारित शिक्षण गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य जिले में स्थायी एवं सशक्त पठन संस्कृति का विकास करना तथा सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण पठन सामग्री और पुस्तकालय सुविधाओं का विस्तार करना है।

Previous Post

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत 04 जुलाई को जिले में आयेगे

Next Post

भीनमाल में रामसीन रोड 7 दिन के लिए बंद: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से ट्रैफिक डायवर्ट, वैकल्पिक रास्तों के उपयोग की अपील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page