PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के बोमादड़ा गांव में सोमवार रात एक रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक पर धारदार हथियार और लाठी से हमला कर दिया। घटना के बाद बिंजाराम को बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर चबूतरे पर बैठते ही हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे, बिंजाराम (40) पुत्र जवाहरराम अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी में रहने वाले दो युवकों ने रंजिश के चलते अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी और धारदार कुंट से वार किया, जिससे बिंजाराम के कान के पास गहरा घाव और पीठ में चोटें आईं।
चिल्लाने पर भागे आरोपी
घायल की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल बिंजाराम को तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

