• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कुत्ते से टकराने से बाइक सवार घायलः सिर में चोट आई, हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में बुधवार को रेवेन्यू इंस्पेक्टर (आरआई) कन्हैयालाल की बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया। दोनों में टक्कर हो गई, ऐसे में असंतुलित होकर बाइक स्लिप हो गई और आरआई के चेहरे और सिर में चोटें आईं।

उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम विमलेन्द्रसिंह भी उनसे मिलने बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार- पाली शहर के केशव नगर निवासी कन्हैयालाल (47) पुत्र चतराराम पाली पटवार मंडल में आरआई के पोस्ट पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर को वे जवाली गांव से पाली आ रहे थे।

इस दौरान खौड गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, जिससे टकराने के बाद बाइक असंतुलित होने से वे नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर और मुंह पर चोटें आईं। इलाज के लिए उन्हें तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वे सामाजिक कार्य से जवाली गांव अपने रिश्तेदारों के यहां गए थे। वापस पाली आते समय यह हादसा हो गया।

Previous Post

पाली-बांगड़ हॉस्पिटल में एक्स-रे के लिए  मरीज को करवाया एक घंटे इंतजार: मौके पर पहुंचे SDM विमलेंद्र सिंह राणावतं, फिर हुई एक्स-रे जांच

Next Post

सोजत रोड के कई क्षेत्रों में कल सुबह बंद रहेगी बिजली

Next Post
सोजत रोड के कई क्षेत्रों में कल सुबह बंद रहेगी बिजली

सोजत रोड के कई क्षेत्रों में कल सुबह बंद रहेगी बिजली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page