PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुआ की लड़की की शादी अटेंड कर वापस गांव आ रहे दो भाइयों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गुरुवार रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर किया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है
जानकारी के अनुसार बिठुड़ा पिरान गांव निवासी 25 साल का गुलाबराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र धनाराम मेघवाल के साथ गुरुवार शाम को दौलपुरा में अपनी बहन (बुआ की लड़की) की शादी में गए थे। शादी अटेंड करने के बाद दोनों देर शाम को बाइक से गांव के लिए रवाना हुए। लेकिन बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहा से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गंभीर हालात में गुरूवार रात को जोधपुर रेफर किया गया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
दोनों युवकों की हालत देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जिन्हें रिश्तेदार सांत्वना देते नजर आए। परिजनों ने बताया कि दोनों मुंबई में इनविटेशन ज्वेलरी का काम करते थे। जो कुछ दिन पहले वोट देने के लिए गांव आए थे। जो शादी अटेंड कर मुंबई जाना चाहते थे लेकिन गुरूवार देर शाम को हुए हादसे में घायल होने से हॉस्पिटल पहुंच गए।