• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में भीम आर्मी ने रैली निकाल SDM विमलेंद्र सिंह राणावतं को सौंपा ज्ञापन, पेपरलीक गिरोह पर कार्रवाई की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 25, 2026
in Local
0
पाली में भीम आर्मी ने रैली निकाल SDM विमलेंद्र सिंह राणावतं को सौंपा ज्ञापन, पेपरलीक गिरोह पर कार्रवाई की मांग

PALI SIROHI ONLINE

पाली-भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अंबेडकर सर्किल से रैली के रूप में रवाना हुए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां धरने पर बैठकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग भी की गई। बैरिकेड देखकर कुछ प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे कोई बदमाश नहीं हैं, जिन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। विरोधस्वरूप उन्होंने कलेक्ट्रेट के अंदर जाकर ज्ञापन देने से इनकार कर दिया।

स्थिति को देखते हुए एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत स्वयं बाहर आए और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हालांकि बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे इस्तीफा दे दिया है। कलेक्ट्रेट पर एएसपी जयसिंह तंवर, सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

Previous Post

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया: जंतर-मंतर पर धरने के 36वें सरकार का सबसे बड़ा फैसला

Next Post

साण्डेराव से परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल यात्रा 8 अगस्त को गाजों बाजों के साथ रवाना होंगा

Next Post
साण्डेराव से परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल यात्रा 8 अगस्त को गाजों बाजों के साथ रवाना होंगा

साण्डेराव से परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल यात्रा 8 अगस्त को गाजों बाजों के साथ रवाना होंगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page