PALI SIROHI ONLINE
पाली पुलिस को मिली बडी सफलता पुलिस थाना मारवाड जक्शन द्वारा भैस चोरी के अभियुक्त किशन व जितेन्द्र को किया गिरफतार।अभियुक्तगण से चोरी गई भैसो व घटना मे प्रयुक्त पिक-अप वाहन बरामदगी के प्रयास जारी।अभियुक्त किशन व जितेन्द्र आले दर्जे के मैस चोर है।
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं प्रतिक मील वृताधिकारी सोजत के निकटतम सुपरविजन में एवं सहदेव चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड जक्शन के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र मे बढती पशु चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा अभियुक्त किशन पुत्र प्रकाशराम उम्र 21 साल पैशा मजदूरी निवासी ढुंढा लाम्बोडी पुलिस थाना बगडी नगर व जितेन्द्र पुत्र सोहनलाल उम्र 23 साल निवासी दादीया पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली राज. को दस्तयाब कर प्रकरण सं. 206/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना मारवाड जंक्शन में बाद अनुसधान अपराध प्रमाणित पाये जाने पर किशन व जितेन्द्र को गिरफतार किया गया जिससे अग्रिम अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण: दिनांक 12.09.2026 को प्रार्थी भैराराम पुत्र मिश्रीलाल जाति जाट निवासी राजकियावास कला ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की दिनांक 10.09.2026 की रात्रि में अपने खैत के बाडे से अज्ञात चोरो द्वारा पिक-अप वाहन में भरकर मेरी तीन भैसो को चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 206/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम :-
1. सहदेव चौधरी निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली,
2 फूलसिंह सउनि. पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली,
3. जयराम मुआ 474 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली
4. कमलकिशोर कानि. 1451 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली,
5. सुरेश चौधरी कानि. 1413 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली
6. सुभाष कानि 151 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली,
7. चन्दन जानु 1380 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली
टीम द्वारा किये गये प्रयास टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से लगातार प्रयास किये जाकर मुखबीर व तकनीक के आधार पर सीसीटीवी कैमरे चेक कर व आसूचना संकलन कर मुलजिम किशन व जितेन्द्र को गिरफतार किया गया जिससे अग्रिम अनुसधान जारी है। शरीक मुलजिमानो कि तलाश जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
1.किशन पुत्र प्रकाशराम उम्र 21 साल पैशा मजदूरी निवासी ढुंढा लाम्बोडी पुलिस थाना बगडी नगर जिला पाली राज.
2.जितेन्द्र पुत्र सोहनलाल उम्र 23 साल निवासी दादीया पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली राज.
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।





