PALI SIROHI ONLINE
पाली जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, पानी बिजली, चिकित्सा व अन्य विभागों के कामों की समीक्षा
पाली। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आज सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने पानी, बिजली, चिकित्सा एवं बजट घोषणाओं विभिन्न फैलेगशिप योजनाओं नगर निगम, यूआईटी आदि विभागों के कामों की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक में बारी बारी से प्रमुख विभागों की जिनमें पेयजल वितरण के लिये आवश्यक प्रबधं शहरी व ग्रामीण में कंटिजेंसी प्लान , जल परिवहन , विभाग के प्रगतिरत कामों व प्रस्तावों के बारे में व हैंडपंप मरम्मत आदि के लिये आवश्यक निर्दैश दिये। साथ ही उन्होंने विधुत विभाग को विधुत आपूर्ति , विभिन्न लाईन व टांसफार्मर के बारे में व कृषि विभाग को फसल बीमा क्राप कटिंग ,फसल खराबा , सर्वे के लिये निर्देश दिये।
साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग में रोड कटिंग ,झाडी कटिंग के लिये आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व दवाईयों , नगर निगम को शहरी क्षेत्र में पेयजल वितरण ,टैंकर , चारा, जल स्त्रोतों हैंडपंप ,बोरींग आदि के लिये निर्देश दिये। उन्होंने बांगड चिकित्सालय को वहां की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सभी विभागों की बजट घोषणाओं की समीक्षा व आरएसआरडीसी को झाडीयो की कटिंग के लिये साथ ही माईनिंग विभाग को व सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण के लिये निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलेक्टर ने जल संसाधान विभाग ,महिला एंव बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ,समसा योजना में मरम्मत कार्य , अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने उधोग विभाग की विश्वकर्मा योजना , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व प्रदूषण नियंत्रण मंडल ,रीको विभाग की भूखंड योजना , विभिन्न बजट घोषणाओं फैलेगशिप योजनाओं साथ ही अन्य विभागों बागवानी, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग पालनहार, पेशन योजना, महिला अधिकारिता विभाग पशुपालन विभाग में विभिन्न गौशालाओं, चारा व्यवस्था, रसद विभाग, विभााग आदि अन्य विभागों के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये।
बैठक में इस अवसर पर, आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

