PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन -स्टेशन पर दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन में गश्त के दौरान जीआरपी एवं आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान दोलितपुर चौक पाक्सप्रेस में एक नजर आया। पुलिस टीम के पूछताछ किए जाने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे संदेह गहरा गया। इसके बाद नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 36 बोतलें बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने शराब जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी की पहचान पीयूष जाटव निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

