• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में छात्राओं ने लिया अंगदान जागरूकता का संकल्प

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा उपहार है:- सीएमएचओ

एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, पाली में छात्राओं ने लिया अंगदान का संकल्प

पाली, 15 जुलाई 2026/पाली के बांगड़ चिकित्सालय परिसर में संचालित हो रहा राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को अंगदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की सभी छात्राओं ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर अंगदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

View this post on Instagram
VIDEO

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल का प्रेरणादायक संदेश छात्राओं को सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। एक व्यक्ति अपने अंगों के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।”

कार्यक्रम में प्रशिक्षक कमल गेहलोत, महेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्रशिक्षकों ने छात्राओं को अंगदान के महत्व, इसके सामाजिक एवं मानवीय पक्ष तथा इससे जुड़े भ्रांतियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “एक प्रशिक्षित एएनएम केवल स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं देती, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की सशक्त दूत भी होती है। अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। यदि हमारी छात्राएं इस संदेश को प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचाएं, तो अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, लोगों को सही जानकारी देने तथा मानव सेवा के इस महान अभियान में सक्रिय सहयोग देने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम का समापन मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ हुआ।

Previous Post

पीएम श्री रानी गांव में सुभाष खीमावत द्वारा2100 नोटबुक वितरण किया

Next Post

बाली उपखण्ड की आई एफ डब्ल्यू जे  पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी घोषित

Next Post
बाली उपखण्ड की आई एफ डब्ल्यू जे  पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी घोषित

बाली उपखण्ड की आई एफ डब्ल्यू जे  पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी घोषित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page