PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के रोहट में रविवार को ACB ने कार्रवाई की। BCMO ऑफिस में लगे लेखाकार देवकीनंदन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
बताया जा रहा है कि बकाया बिल पास करने के बदले उसने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
इसको लेकर पीड़ित ने एसीबी में शिकायत की। जिस पर एसीबी ने इसका सत्यापन करवाया। सही पाए जाने पर आज पीड़ित 20 हजार रुपए की रिश्वत देने अकाउंटेंट देवकीनंदन के पास गया।
जैसे ही उसने रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपए लिए पहले से तैयार एसीबी ने उसे दबोच लिया।


