PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रविवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे में पति की आंखों के सामने पत्नी की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते यह हादसा हो गया।
सदर थाने के ASI मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि हादसा दोपहर को सदर थाना क्षेत्र के रामासिया गांव के पास हुआ तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय खौड़ गांव (पाली) निवासी सुखीदेवी पत्नी मांगीलाल की मौत हो गई वही इस हादसे में उनका 55 वर्षीय पति मांगीलाल पुत्र देवाराम घायल हो गए। जिनका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। दोनों दूदिया गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस खौड़ अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रामासिया गांव के पास यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
SHO बोले- ट्रक को किया जब्त
मामले में सदर थाने के SHO कपूराराम ने बताया कि ट्रक को जब्त कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

