PALI SIROHI ONLINE
पाली-तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति तथा तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
पाली, 02 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में पेंशनर भवन में तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति तथा तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसील क्षेत्र के समस्त सदस्यों ने भाग लिया।
आयोजित बैठक में जिला रसद अधिकारी कमल पंवार ने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों को उनके दायित्वों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही गिव अप अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा से संबंधित कार्यों की निगरानी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया, प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार, हेमन्त सेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

